कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी और सनातन विरोधी है: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धमतरी जिलांतर्गत सिहुवा विधानसभा क्षेत्र में नगरी और घुड़ावाल की जनसभा को संबोधित किया।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक और संरक्षक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तुष्टिकरण में डूबती जा रही। कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी कभी भी भारत माता की जय नही बोल सकते।
कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण में सनातन के विरोध पर उतर चुकी है। ये राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं। जनता इनके चरित्र को समझ चुकी है।

कहा कि भाजपा सरकार विकास को समर्पित है।विकास की पर्याय है।जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव गरीब,किसान,दलित पिछड़ा महिला सभी के विकास केलिए समर्पित है।

गरीबों और किसानों केलिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने केलिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि जैसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे सरकार वैसी ही बनेगी।
उन्होंने कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की।

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img