भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रचार से डरी छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार

छत्तीसगढ़ः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चुनाव प्रचार अभियान से छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार डर गई है। वहां प्रदेश अध्यक्ष के प्लेन को उतरने नहीं दिया गया। मालूम हो कि बाबूलाल मरांडी 2 से 7 नवंबर तक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ में हैं।

हुआ यूं कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बाबूलाल मरांडी हेलीकॅाप्टर से छत्तीसगढ़ जा रहे थे पर वहां पर प्लेन को उतरने नहीं दिया गया। मरांडी को आज महासमंद जिला के बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संपत अग्रवाल के पक्ष में पिथोरा और बिंदनपागढ़ में जनसभा को संबोधित करना था।

जनता ईवीएम का बटन दबाकर देगी इसका जवाब

लेकिन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जनसभा को बाधित कराते हुए श्री मरांडी के प्लेन को उस स्थान पर उतरने की अनुमति ही नहीं दी।

इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बघेल सरकार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चल रहे प्रचार अभियान को असफल करने की हरसंभव कोशिश कर रही है ताकि हमारी बात जनता तक पहुंच ही न सके। इसका जवाब जनता चुनाव में ईवीएम का बटन दबाकर देगी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...