गिरिडीह पहुंची बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा, हुआ भव्य स्वागत, देर रात शहरी क्षेत्र में निकाली गई भव्य रैली

गिरिडीहः विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा सोमवार देर रात 10 बजे पचम्बा होते हुए गिरिडीह शहर में प्रवेश किया. रथ में राम मंदिर के डिजाइन के साथ भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्ति सजी हुई है. रथ का स्वागत करने के लिए सनातनियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

भगवा ध्वज और पारंपरिक त्रिशूल थामे सनातनियों ने जमकर जय श्री राम के जयकारे लगाए. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पंकज कंधवे, शिवपूजन, सुरेश रजक, शिवशक्ति साहा, अनूप यादव, रवि शंकर पाण्डेय समेत हजारों की संख्या में राम भक्तो की भीड़ बाइक और पैदल ही शौर्य जागरण रथ के साथ पचम्बा से निकली.

इस शौर्य जागरण रथ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की गई. देर रात निकले इस शौर्य जागरण रथ को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. इस दौरान ढोल नगाड़ों के बीच राम धुन के भजन पर युवाओं की टोली डांस करते दिखी. शहर भ्रमण के बाद रथ व्हिटी बाजार के संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचा जहां महा आरती का आयोजन किया गया.

देर रात निकाले गए शौर्य जागरण रथ को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहरी क्षेत्र पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. जिसकी मॉनिटरिंग के लिए एसडीपीओ अनिल सिंह, एसडीएम विशाल दीप खलको, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, अमरजीत सिंह खुद लगे हुए थे. वही इस मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, संजीव कुमार सिंह गुड्डू, पवन कांधवे समेत कई लोग मौजूद थे.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img