ऑपरेशन मुस्कान : रामनवमी से पहले मोतिहारी पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटायी खुशी, SP संग ली सेल्फी

मोतिहारी ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामनवमी से पहले पुलिस ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। जी हां, पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए 118 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

SP ने विशेष अभियान चलाकर तकनीकी टीम व पुलिस अधिकारियों की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया

इस पहल की अगुवाई करते हुए मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले भर में विशेष अभियान चलाकर तकनीकी टीम और पुलिस अधिकारियों की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Motihari Police 1 2 22Scope News

कई लोगों ने कहा- उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा

कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा। पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और लोगों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने आगे बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य लोगों की मदद करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।

Motihari Police 2 1 22Scope News

ऑपरेशन मुस्कान  – वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात ने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले पुलिस की यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है। मोतिहारी पुलिस का यह कदम निश्चित रूप से अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है।

Motihari Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी, सिवान पुलिस ने 30 खोए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img