Advertisment

Breaking: मजदूरी पर निकले व्यक्ति को रास्ते में मारा चाकू, इलाके में दहशत,Police जांच में जुटी

Jharkhand: झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी खुलेआम बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। एक बार फिर सारवां थाना क्षेत्र से खुलेआम चाकू से हत्या की कोशिश की गई। Police ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी हैा

चाकू मार कर फरार हुआ अपराधी

बता दें सारवां थाना क्षेत्र कोड़ाडीह गांव में एक 45 वर्षीय मुरली हेंब्रम उर्फ बसिया हेंब्रम को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 10 बजे पीड़ित मजदूर मुरली हेंब्रम उर्फ बसिया हेंब्रम अपने घर पत्थरलेड़ा गांव से मजदूरी करने जा रहा था। इसी बीच कोड़ाडीह गांव के समीप सड़क पर कोड़ाडीह गांव निवासी किसन मंडल ने अचानक चाकू से पेट पर वार कर फरार हो गया।

Police मामले की जांच में जुटी है

पीड़ित व्यक्ति चित्कार करते सड़क पर गिर गया। चित्कार सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग घटनास्थल पर पहुंच कर खून से लथपथ पीड़ित को आनन फानन में सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी डाक्टर गुड़ाकेस द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना Police मामले को लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...

 JPSC JSSC Protest: JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: 23वें दिन सरकार...

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार ने 18 अगस्त को वार्ता...