इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानिए लड़की के बारे में

Desk. खबर खेल जगत से है। भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। इस निजी समारोह में क्रिकेटर के करीबी परिवार के सदस्य और रिंकू सिंह सहित क्रिकेट जगत के उनके दोस्त भी शामिल हुए। कुलदीप को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

कुलदीप यादव ने की सगाई

दरअसल, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में कुलदीप यादव ने वंशिका को अंगूठियां पहनाई। इस जोड़े ने अब तक इस बात को गुप्त रखा और उनके कोच कपिल पांडे ने कहा कि समारोह में केवल उनके करीबी और प्रियजन ही मौजूद थे। बताया जाता है कि कानपुर में अपने बचपन के दिनों से ही कुलदीप और वंशिका के बीच एक मजबूत रिश्ता है और उनकी दोस्ती ने दोनों को जीवन साथी बना दिया है।

भारत के घातक गेंदबाज

बाएं हाथ के यह स्पिनर भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण रहे हैं। वह अक्सर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हाल ही में समाप्त हुए संस्करण में कुलदीप ने 14 मैचों में 7.08 की इकॉनमी और 24.07 की गेंदबाजी औसत के साथ 15 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 रहा।

कुलदीप यादव ने अब तक वनडे क्रिकेट में 180 से ज़्यादा विकेट चटकाए हैं और सफेद गेंद के फ़ॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम और भारत में आयोजित 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img