Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी प्रिंस गुप्ता, रंगदारी गैंग का खुलासा

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।


Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गोडाबाली पहाड़ी पर गुरुवार तड़के पुलिस और कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया (28) के बीच मुठभेड़ हो गई। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी घायल हो गया।

Bokaro Encounter News:तड़के तीन बजे मुठभेड़, पैर में लगी गोली

घटना गुरुवार सुबह करीब तीन बजे की है, जब पुलिस टीम आरोपी के निशानदेही पर गोडाबाली पहाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान प्रिंस गुप्ता ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें उसे घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


Key Highlights

  • बोकारो के गोडाबाली पहाड़ी पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

  • प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

  • रंगदारी गैंग के 7 अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार

  • पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और मोबाइल बरामद किए

  • एसआईटी पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी


Bokaro Encounter News:रंगदारी गैंग का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इससे पहले विशेष जांच दल (SIT) ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर प्रिंस कुमार गुप्ता, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जयनेंद्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदारों से रंगदारी मांगने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि अपराध और रंगदारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता और व्यापारियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Bokaro Encounter News:हथियार, मोबाइल और कैश बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और सामान बरामद किया है। इनमें दो देसी लोडेड कट्टा, एक 7.65 एमएम पिस्टल (जिससे फायरिंग की गई), प्वाइंट 315 एमएम की दो गोलियां, दो कार्बाइन मैगजीन, आठ जिंदा गोलियां, रंगदारी में इस्तेमाल दो सिम कार्ड, आठ मोबाइल फोन, एक स्कूटी, एक पर्स और 600 रुपये नकद शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में 12 मार्च को बालीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। पूछताछ के दौरान प्रिंस गुप्ता ने ही पुलिस को हथियारों के ठिकाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img