मोतिहारी : मोतिहारी का शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर से एक विडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अपने ही शिक्षक से बतौर किसी कार्य के लिए घूस मांग रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में राजकीय मध्य विद्यालय सकरार के प्रखंड शिक्षक सुमन कुमार राम से रामगढ़वा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत देने के बाद काम करने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो रामगढ़वा के बीईओ के कार्यालय की है जहां एक शिक्षक से उसके लोन के कागजात और पर फिक्सेशन पर साइन करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। तब शिक्षक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वीडियो बना लिया था। जिसके वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने संज्ञान लिया है और बीईओ से स्पष्टीकरण पूछते हुए जांच बैठा दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : महाराष्ट्र में नेशनल हॉर्स रेस प्रतियोगिता का आयोजन, Motihari के घोड़ा ने मारी बाजी
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट







