छठ पर्व के दौरान कोयल नदी में बड़ा हादसा, तीन बच्चे डूबे

गढ़वा: मझिआंव प्रखंड के मोरबे गांव में छठ महापर्व के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गुरुवार शाम सूर्य मंदिर के सामने कोयल नदी में चार बच्चे डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वीरेंद्र कुमार की 10 वर्षीय बेटी कजली को बचा लिया, लेकिन तीन अन्य बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।

करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे गोताखोरों ने संजय चंद्रवंशी के 13 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार का शव बरामद किया। हालांकि, अमरनाथ चंद्रवंशी के 9 वर्षीय बेटे अमन कुमार और नसीम अंसारी की 7 वर्षीय बेटी फिजा खातून का अब तक कोई पता नहीं चला है।

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मझिआंव-सुंडीपुर रोड पर तीन घंटे तक जाम लगाया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और लापता बच्चों की जल्द से जल्द तलाश की जाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे छठ पर्व के शाम के अर्घ्य से पहले सूर्य मंदिर पहुंचे थे। खेलने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए। कजली के शोर मचाने पर लोग दौड़े और उसे बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीन बच्चे डूब गए।

शुक्रवार को पलामू और गढ़वा से बुलाए गए गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। पानी अधिक होने के कारण अभियान में बाधा आ रही थी, जिसके बाद भीम बराज का फाटक खुलवाकर नदी का पानी कम किया गया। पानी कम होने पर गोताखोरों को पीयूष का शव मिला। बाकी दो बच्चों की तलाश अब शनिवार को की जाएगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!