Bollywood: एक्टर Rajpal Yadav ने बीते 5 फरवरी को चेक बाउंस केस में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद से उकी रातें जेल में ही कट रही है। आज Rajpal Yadav के लिए बड़ा दिन साबित होने वाला है क्योंकि आज यानी 16 फरवरी को उनके जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए चाहते हैं अस्थायी रिहाई
Rajpal Yadav की अंतरिम जमानत याचिका पर आज, 16 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। उनके वकील ने दलील दी है कि Rajpal Yadav ने अब तक लगभग 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं और वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी रिहाई चाहते हैं।
Read More: JEE Main Result 2026: सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी करेगी NTA, जानें कैसे देखें स्कोरकार्ड
9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का है मामला
बता दें एक्टर Rajpal Yadav से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 12 फरवरी सुनवाई हुई थी। एक पक्ष की बात सुनने के बाद नई तारीख दी गई। यह मामला साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े वित्तीय विवाद से संबंधित है। यह फिल्म Rajpal Yadav के बैनर तले बनी थी और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म भी थी।
Highlights


















