पटना : एक मजदूर की मौत – राजधानी पटना के पीएमसीएच अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच निर्माण कार्य में लगे मजदूर की हादसे में मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पीएमसीएच के निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर कार्य कर रहा था। जिस दरम्यान पीएमसीएच परिसर में अवस्थित भवन के छत का टुकड़ा मजदुर के शरीर पर गिर गया। वहीं उसमें लगे लोहे का रॉड उसके शरीर में जा घुसा है। जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव समस्तीपुर निवासी के रूप में किया गया है। घटना के सूचना के बाद पीएमसीएच में हड़कंप का माहौल बन गया।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
तेजस्वी को देर रात देख PMCH के डाक्टरों के उड़ गए होश, अव्यवस्था और गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम







