बाढ़ : बिहार के बाढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। बाढ़ कोर्ट में अभी थोड़ी देर पहले बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने सरेंडर किया। पंचमहला थाना अंतर्गत गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह आरोपी है। सुबह में सोनू ओर रोशन को बाढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाढ़ कोर्ट परिसर में पूर्व विधायक के समर्थकों और पुलिस की भीड़ उमड़ पड़ी है। पटना पुलिस पूर्व विधायक अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट से लेकर बेऊर जेल पहुंची। अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 14 दिनों के लिए पटना बेऊर जेल भेजा गया। मोकामा शूटआउट केस में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में जुटे रहे। वहीं अनंत सिंह सरेंडर करने पहुंचे तो पुलिसबल भी भारी संख्या में कोर्ट परिसर पहुंची। अनंत सिंह की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबलों की तैनाती हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट का जो आदेश होगा, उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़े : मोकामा में फिर से चली गोली, मौके से खोखा बरामद
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी और विकाश कुमार की रिपोर्ट


