Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, ताला मरांडी ने थामा झामुमो का दामन…

Big Breaking 

Sahebganj : झारखंड की सियासत में आज एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। उन्होंने भोगनाडीह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल! 

Big Breaking : वैचारिक मतभेदों की वजह से दिया इस्तीफा

ताला मरांडी का यह फैसला झारखंड की राजनीति में भाजपा के लिए एक गंभीर झटका माना जा रहा है। मरांडी ने अपने त्यागपत्र में साफ तौर पर लिखा है कि उन्होंने यह निर्णय “वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों” के चलते लिया है। उन्होंने भाजपा को दिए गए अवसरों के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस फैसले में किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है।

पीूबी 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा, 40 फीट गहरी खाई में गिरी चावल लदी दो ट्रक… 

ताला मरांडी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि… 

Big Breaking : संथाल परगना में बड़े आदिवासी नेता के रुप में जाने जाते हैं ताला मरांडी

Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल!
Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल!

बताते चलें कि ताला मरांडी संथाल परगना क्षेत्र के एक प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 2014 में बोरियो विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। पार्टी में उनका कद काफी बड़ा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें संगठन में अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा था, जिससे वे आंतरिक रूप से असंतुष्ट थे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : युवक की हत्या से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने किया सड़क जाम, स्थिति तनावपूर्ण… 

भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी का स्वागत करते हुए इसे झामुमो के लिए “मजबूती की दिशा में बड़ा कदम” बताया। उन्होंने कहा कि ताला मरांडी जैसे अनुभवी नेता का साथ मिलना पार्टी के संथाल परगना क्षेत्र में प्रभाव को और सशक्त करेगा।

 

Saffrn

Trending News

Ranchi Suicide Case: धुर्वा डैम में युवक ने लगाई छलांग मौत,...

 रांची के धुर्वा डैम में युवक ने आत्महत्या की। एक दिन पहले बचाया गया था, पारिवारिक विवाद की बात सामने आई, पुलिस जांच जारी।Ranchi...

Tatanagar Hatia Express Route Change: यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट, कई...

 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला, 7, 8 और 11 अप्रैल को बदले रूट से चलेगी ट्रेन। हटिया-सांकि पैसेंजर 30 अप्रैल तक रद्द।Tatanagar Hatia Express...

Jharkhand Weather Alert: 7–9 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, आंधी-ओलावृष्टि के साथ...

झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल से मौसम...

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img