Big Breaking : बिहार में होगी जातीय गणना, पटना HC ने हटाई अंतरिम रोक

पटना : राजधानी पटना से एक बहत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार में जातीय गणना होगी। पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक हटायी। इससे नीतीश सरकार को बड़ी जीत मिली है। बता दें कि बिहार में जाति आधारित गणना पर लगी रोक को पटना हाईकोर्ट ने हटा लिया है। मंगलवार यानी एक अगस्त को हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि बिहार में जातीय आधारित गणना होगी। चार मई को पटना हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम रोक लगाई गई थी।

याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने कहा कि अब हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बिहार सरकार को जाति गणना कराने का अधिकार नहीं है। जाति आधारित गणना पर रोक की मांग को लेकर कुल छह याचिका दायर की गई थी। सभी याचिका खारिज हो गई है।

पूरा मामला समझें

पटना हाईकोर्ट ने पांच दिनों तक विस्तृत दलीलें सुनने के बाद सात जुलाई को राज्य में जाति-आधारित सर्वे कराने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ताओं और बिहार सरकार की दलीलों को सुना गया था।

याचिका में कहा गया था कि बिहार सरकार के पास इस सर्वे को कराने का अधिकार नहीं है। ऐसा करके सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। जातीय गणना में लोगों की जाति के साथ-साथ उनके कामकाज और उनकी योग्यता का भी ब्योरा लिया जा रहा है। ये गोपनीयता के अधिकार का हनन है। जातीय गणना पर खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपए भी टैक्स के पैसों की बर्बादी है।

https://22scope.com/government-is-conducting-caste-census-not-caste-census-tejashwi/ 

एसके राजीव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एयर टिकट 3000...

मिडिल ईस्ट तनाव और फ्यूल सरचार्ज के चलते रांची से दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों के फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी।Flight Fare Hike रांची:...

2027 Digital Census: 1 अप्रैल से हाईटेक प्रक्रिया शुरू, पहली बार...

भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू, जियो-रेफरेंसिंग तकनीक, ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन और कड़ी डेटा सुरक्षा की व्यवस्था।2027 Digital Census...

Ramgarh JEE Main Scam: परीक्षा से पहले मॉनिटर बदलने की साजिश,...

 रामगढ़ में जेईई मेन-2 परीक्षा से पहले सिस्टम से छेड़छाड़ का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 70 मॉनिटर और SUV जब्त।Ramgarh JEE Main Scam रामगढ़:...

Ranchi Tax Update: 31 मार्च को खुलेगा नगर निगम कार्यालय, बकाया...

 रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन टैक्स भुगतान का मौका दिया, 1 अप्रैल से बकाया पर पेनाल्टी लगेगी।Ranchi Tax Update...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में आंधी-वज्रपात का खतरा,...

 झारखंड में मौसम विभाग का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, रांची सहित कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी, जानें पूरा अपडेट।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img