पटना : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर हुआ है। भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के समय यह पता चला। सोमनाथ हारे नहीं, कीमीथैरेपी ली। दवाइयां अब भी चल रही हैं, मिशन भी पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ ने कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था। चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। हालांकि उस समय तक कुछ स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे।


