BIG BREAKING : जानिये रांची के किन इलाकों में लागू रहेगी धारा 144, कहां मिली छूट

रांची : राजधानी रांची में हिंसा के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त पीसी की.

मीडिया को संबोधित करते हुए डीसी छवि रंजन ने कहा कि बड़ी संख्या में जो भीड़ आयी थी

उस पर कंट्रोल पाने के लिए जो भी फोसर्स यूज करने की आवश्यकता पड़ी वो हमने किया.

हमने सारे जवानों को तैनात कर दिया था.

10 जून को जो घटना हुई उसके बारे में सभी लोगों को पता है.

उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे के बाद घटना काफी भयावह हो गई थी,

लेकिन प्रशासन ने फोर्स लगाकर भीड़ पर नियंत्रित किया.

6 थाने को छोड़कर सभी थाना क्षेत्र से हटा धारा 144

उन्होंने कहा कि रांची में हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दी गई थी. लेकिन 12 तारीख की सुबह 6ः00 बजे इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया गया. हिंसा में दो लोगों की मौत हुई है. उपायुक्त ने कहा कि राजधानी रांची के छह थाने को छोड़ कर सभी थाना क्षेत्र से धारा 144 हटा दिया गया है.

इन थाना क्षेत्रों में रहेगी पाबंदी

उपायुक्त ने कहा कि छह थाना क्षेत्रों में डोरंडा, चुटिया, लोअर बाजार थाना, डेली मार्केट, कोतवाली और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी, लेकिन दोपहर के 1 बजे बाद और शाम के 5 बजे से पहले तक लोग खरीददारी कर सकते हैं. वहीं दुकानदारों को भी ध्यान देना होगा कि 4 से ज्यादा लोग न हो. लेकिन प्रशासन की नजर सभी लोगों पर रहेगी. वहीं सुबह में रांची के मेन रोड में प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. डीसी ने कहा कि सोशल साइट में क्या-क्या हुआ इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

25 एफआईआर दर्ज

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि रांची में असामाजिक तत्वों के द्वारा शांति खराब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी मनसा सफल होने नहीं दिया. शहर में लगातार स्थिति सामान्य है. इंटरनेट सेवाएं को फिर से बहाल कर दिया गया है. आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसको हम समझ रहे हैं. एसएसपी ने कहा कि जिले में इस वक्त 25 एफआईआर दर्ज किया गया है. वहीं 25 नामजद और सैकड़ों अज्ञात पर मामले दर्ज किया गया है. जो लोग अमन चैन छीनने की कोशिश कर रहे थे वो बच नहीं पायेंगे. उनलोगों को जल्द ही दबोच लिया जायेगा.

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग- एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि हर एक चीजों को खंगालने की कोशिश की जा रही है. रांची में रैफ, जिला प्रशासन और अन्य जवान अभी भी तैनात है. समय-समय पर फ्लैग मार्च भी की जा रही है, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे. सभी लोगों से वार्ता की जा रही है. जितनी जल्दी हो सके अमन चेन वापस हो सके. उन्होंने कहा कि जुलूस में जो उपद्रवी थे उन्हें कंट्रोल करने के लिए हमें हवाई फायरिंग करनी पड़ी. हवाई फायरिंग करने के बाद ही भीड़ को कंट्रोल करने में हम सफल हुए.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Saffrn

Trending News

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img