पटना : नहीं पहुंचे तेजस्वी – राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार में हर घंटे सियासी पारा बदल रहा है। खबर आ रही है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जा सकते हैं। वहीं इसी बीच राजभवन में राज्यपाल की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। जो हमेशा से चला आ रहा है। राजभवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर टी पार्टी का आयोजन होता है। लेकिन बिहार महागठबंधन में शामिल जदयू पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ हैं। ये पूरा कार्यक्रम आप कह सकते हैं कि एनडीए का कार्यक्रम है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है।
नहीं पहुंचे तेजस्वी
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार और मेयर सीता साहू सहित एनडीए पार्टी के तमाम नेता मौजूद हैं।
Highlights







