बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, कांग्रेस से अलग होकर मंत्री बने फिर मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

पटना : बिहार बीजेपी में गुरुवार यानी 25 जुलाई की रात को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटा दिया और दिलीप कुमार जायसवाल को राज्य की कमान सौंपी गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को एक साल के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया। दिलीप जायसवाल के नाम का लेटर दिल्ली हेडक्वार्टर से जारी कर दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा यह फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि दिलीप जायसवाल कांग्रेस से बीजेपी में आए और पहले मंत्री बने इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंप दी है। दिलीप जायसवाल वर्तमान में नीतीश सरकार में भूमि सुधार और राजस्व मंत्री हैं। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जायसवाल को प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जायसवाल वैश्य समाज से आते हैं। सीमांचल में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

BJP 1 22Scope News

मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले दिलीप जायसवाल तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य हैं। बिहार प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारा निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। दिलीप ने कहा कि मीडिया से जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे बिहार बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मैं नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मेरी एक ही प्राथमिकता होगी कि संगठन को मजबूत करूं। कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एनडीए की मजबूत सरकार बने। रोडमैप के बारे में जायसवाल ने कहा कि मुझे पूर्ववर्ती बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बताए रास्ते, उनके प्रबंधन, और उनकी सोच को आगे बढ़ाना है और पार्टी को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है।

यह भी पढ़े : JDU नेता का कटाक्ष, बोली- किस मुंह से बोलते हैं लालू !

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img