बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी सुभाष यादव गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। उस कुख्यात अपराधी के पास से पुलिस ने 12 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा भी बरामद किया है। इसी गिरफ्तारी बलिया थाने की पुलिस और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने आहो विष्णुपुर दियारा से की है। इस घटना के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि सुभाष यादव कुख्यात अपराधी था। इस अपराधी को गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन पुलिस के पकड़ से लगातार फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया है कि बलिया थाना और साहेबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी सुभाष यादव आहो विष्णुपुर दियारा के एक बगीचे में हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया। जब कुख्यात अपराधी सुभाष यादव की तलाशी ली गई तो, उसके पास से दो देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया। उन्होंने बताया है कि यह कुख्यात अपराधी सुभाष यादव खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। इस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है।

यह भी पढ़े : अपमानित मीडियाकर्मियों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने से किया इंकार

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img