बिहार कैबिनेट की मीटिंग खत्म, कुल 35 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। इस कैबिनेट की बैठक में आज यानी शुक्रवार को 35 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सरकारी कर्मी और पेंशनभोगी को सरकार ने दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों के लिए चार फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। ​बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी।

चौथी कृषि रोड मैप के अंतर्गत 51 हेतु निशुल्क कृषि विद्युत संबंधीसंरचना के निर्माण के लिए 2190 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने लोरिया डिस्टलरी पश्चिम चंपारण के कर्मियों के बकाया को लेकर स्वीकृति दे दिया है और यह स्वीकृति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में दी गई है।अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विद्यालयों में एक से पांच, छह, 10, 11 और 12 प्रधानाध्यापक के पदों को होने वाली नियुक्ति को लेकर नियमावली 2023 को मंजूरी की दी गई है।

वहीं पिछला अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत टेन प्लस टू के आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु नियमावली 2023 को स्वीकृत मिली है। गृह विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट में मंजूरी दी। ईआरएसअएस परियोजना के अंतर्गत डायल-112 को देहाती छेत्रों में भी लाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। कुल 766,71,35,385 रुपए को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दीं है।

साथ ही हर घर नल जल योजना के अंतर्गत 3393 छूटे हुए टोलो बसावट में पेयजल की व्यवस्था हेतु 1063 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। पटना मेट्रो के दो प्रस्ताव पर मुहर लगी है। पहला प्रस्ताव गांधी मैदान स्थित टमटम पड़ाव की जमीन राज सरकार को स्थानांतरित की गई है। जबकि दूसरे प्रस्ताव मेट्रो स्टेशन को लेकर गांधी मैदान के चार दिवारी के बाहर फुटपाथ मंदिर के पश्चिम की जमीन को नगर विकास विभाग को स्थानांतरित कर दी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img