Bihar Election Results 2025: JDU बन रही सबसे बड़ी पार्टी, Election Commission के ताज़ा आंकड़ों में NDA को बढ़त

बिहार चुनाव 2025 में चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखी, NDA को मजबूत बढ़त और RJD, कांग्रेस पीछे चल रही हैं।


Bihar Election Results 2025 पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गिनती के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर इस बार चुनावी बाज़ी कौन मारेगा। शुरुआती रुझानों और अब चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। Election Commission के ताज़ा डेटा में NDA comfortably आगे दिख रहा है और JDU राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिखाई दे रही है।

गिनती के दौरान पहले चैनलों के स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के आधार पर जो शुरुआती डेटा सामने आ रहा था, वह अब आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से लगभग मेल खा रहा है। Commission के मुताबिक NDA 136 सीटों पर आगे है। इसमें JDU 63–64 सीटों पर, जबकि BJP 61–64 सीटों पर आगे दिख रही है। दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर बेहद कम है, लेकिन कुल मिलाकर JDU in pole position नजर आ रही है।


Key Highlights

  • Election Commission के आधिकारिक आंकड़ों में NDA को 136 सीटों पर बढ़त

  • JDU 63–64 सीटों पर आगे, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही

  • BJP 61–64 सीटों पर आगे, NDA के दोनों प्रमुख दल कड़ी टक्कर में

  • RJD 34 सीटों पर आगे, कांग्रेस 10–11 सीटों पर

  • JDU के 4 में से 3 मुस्लिम प्रत्याशी बढ़त में, महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत


Bihar Election Results 2025

वहीं दूसरी ओर RJD की स्थिति उम्मीद से कमजोर दिख रही है। पार्टी सिर्फ 33–34 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 10–11 सीटों पर और वाम दल चार सीटों पर आगे हैं। चिराग पासवान की LJP (Ram Vilas) इस बार उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 15–17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जीतन राम मांझी की HAM पार्टी भी चार सीटों पर प्रगति दिखा रही है।

Bihar Election Results 2025

इन सबके बीच एक दिलचस्प आंकड़ा JDU के मुस्लिम प्रत्याशियों को लेकर सामने आया है। इस बार पार्टी ने सिर्फ चार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से तीन सीटों पर वे आगे चल रहे हैं। अररिया से शगुप्ता अजीम, जोकिहाट से मंजर आलम और अमौर से सबा ज़फर बढ़त बनाए हुए हैं। अमौर की सीट पर AIMIM के अख्तरुल इमान पीछे चल रहे हैं। चौथी सीट चैनपुर से अभी रुझान पूरी तरह साफ नहीं है।

Bihar Election Results 2025

इसी दौरान राजनीतिक दलों के कार्यालयों में माहौल अलग-अलग तरह का है। RJD दफ्तर में अभी भी उम्मीदें कायम हैं और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि “अभी शुरुआती रुझान हैं, तस्वीर 12 बजे के बाद बदलेगी।” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने “बदलाव के लिए वोट” किया है और महागठबंधन ही सरकार बनाएगा।

Bihar Election Results 2025

BJP और JDU कैंप में उत्साह अधिक नजर आ रहा है। पोस्टरों में “टाइगर जिंदा है” जैसे नारे दिखाई दे रहे हैं और दोनों सहयोगी दल गिनती के समय सीट-दर-सीट बढ़त पर नजरें टिकाए हैं।

निर्णायक तस्वीर आने में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन रुझान साफ बता रहे हैं कि NDA इस बार मजबूत स्थिति में है और JDU सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है।

गिनती जारी है और सभी की निगाहें अब सीटों के अंतिम समीकरण पर टिकी हैं।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...