चुनावी साल में Bihar को मिली सौगातों की बौछार, बिहार को मिलेंगी 8 वंदे भारत और…

पटना: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की है। केंद्रीय बजट में एक तरफ आईआईटी पटना का विस्तार, मखाना बोर्ड, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी समेत कई अन्य सौगाते दी गई तो दूसरी तरफ बिहार को 8 वन्दे भारत और 400 इलेक्ट्रिक बसें भी दी जा रही है। इसके साथ ही पटना को 2 अमृत भारत और 4 वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी तो 150 इलेक्ट्रिक बसें भी।

बता दें कि इन दिनों परिवहन विभाग इलेक्ट्रिकल वाहनों को अधिक तरजीह दे रही है और इसका मुख्य कारण है कम प्रदुषण। पटना को मिलने वाली 150 बसों का परिचालन पटना के 150 किलोमीटर के दायरे में किया जायेगा। इलेक्ट्रिक बसों से एक तरफ पर्यावरण को कम नुकसान होगा तो दूसरी तरफ आमजनों को भी कम किराया में यात्रा की सुविधा मिलेंगी।

इसके साथ ही ई-बस योजना के तहत पूर्णिया, गया, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और दरभंगा को भी 50-50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों की खासियत होगी कि इसके परिचालन में लागत कम आएगी जिससे किराया में कमी होगी, बसों को जीपीएस से ट्रैक किया जायेगा, खतरों की स्थिति में अलार्म बजेगा, बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, बसें एसी होंगी और महिलाओं के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Budget को NDA ने सराहा तो विपक्ष ने कहा लॉलीपॉप, पढ़ें किसने क्या कहा…

Bihar Bihar Bihar

Bihar </span

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...