Bihar: भांजे का खूनी खेल…बीच सड़क पर मामा का काटा गला, 23 सेकंड में किए 10 वार

Bihar:भांजे का खूनी खेल – पटना सिटी में पारिवारिक विवाद ने खूनी रुप ले लिया। बीच सड़क पर भांजे ने मामा पर धारदार हथियार से कई वार किए। जिससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई।पटना साहिब स्टेशन रोड में विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास की घटना है। घटना की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपित युवक मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खूनी चापड़ को भी बरामद कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के बक्शी मैदान का रहनेवाला 65 वर्षीय मो. रईश के रूप में हुई है।

भांजे का खूनी खेल – तमाशबीन बन देखते रहे लोग

बीच सड़क पर मर्डर का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी युवक अपने मामा पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। 23 सेकंड में युवक ने 10 बार वार किए है। वहीं आसपास से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। किसी ने भी मृतक को बचाने की कोशिश नहीं की। मामले को लेकर डीएसपी डॉ. गौरव ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का कहना है कि उसके मामा के परिवार के लोग उसकी पत्नी को परेशान करते थे जिससे आहत होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!