पटना सिटी में दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, वारदात CCTV में कैद

पटना सिटी : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। पटना सिटी में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ चापड़ से मारकर हत्या कर दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मोहम्मद रईस के रूप में किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। हमला करने वाला मृतक का भांजा है।

दिनदहाड़े हत्या – पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी

मृतक की बेटी ने फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप लगायी है। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है। प्रशासन जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। जिस तरह उसकी हत्या की गई है। मोहम्मद रईस के उपर चाकू व चापड़ से बुरी तरह से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।

Patna City Hatya 1 22Scope News

मोहम्मद रईस को भांजे ने की हत्या

मृतक की बेटी शबनम खातून ने बताया कि फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज ने हत्या की है। बेटी का कहना है कि उनके पिता के घर से निकलने के कुछ देर बाद अयाज भी पीछे-पीछे निकला था। उसने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार के अंदर चल रहे विवाद को इस हत्या की वजह माना जा रहा है।

Patna City Hatya 2 22Scope News

पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

हत्या की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया जो सबूत जुटाने में लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

DSP गौरव कुमार ने मामले की दी जानकारी

पटना सिटी के डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाली टोला मोड़ पर एक शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन लंगड़ा : एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या गिरफ्तार, पुलिस को देख करने लगा फायरिंग, पैर में लगी गोली…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...