रोहतास : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां रोहतास पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और बाइक चोरी का सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आठ स्प्लेंडर बाइक सहित 10 बाइक बरामद हुए हैं। साथ ही उसके दो अन्य शागिर्दों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई अवैध सामान बरामद की है
आपको बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से वाहनों के नकली चाबी, बाइक का लॉक तोड़ने वाला औजार सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने देहरी से इरशाद नारायण उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर रंजीत भुइया और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। यह दोनों औरंगाबाद जिला के रहने वाले हैं। इन लोगों ने रोहतास जिला के इंद्रपुरी और डेहरी के इलाके में चोरी के कई वारदात को अंजाम दिया है।

दिन में फल और रात में दरवाजे व परिसर में लगे बाइक की करते थे चोरी – SP रौशन कुमार
रोहतास के पुलिस अधीक्षक (SP) रौशन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। यह लोग दिन में फल बेचने का काम करते हैं और रात में लोगों के दरवाजे व परिसर में लगे बाइक की चोरी कर उसे बेचने का काम करते हैं। डेहरी और इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की। जिससे यह तीनों अपराधी गिरफ्तार हुए है।

यह भी देखें : CSP से पैसे लूटे, फिर चल दिए प्रभु राम के दर्शन करने, पुलिस का खुलासा
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


