आरा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

आरा : रामनवमी त्योहार को लेकर के चारों तरफ राम भक्त का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं इस मौके पर भोजपुर जिले के आरा शहर में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के द्वारा विशाल जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें लाखों की संख्या में जो राम भक्त हैं वह शामिल हुए हैं।

26 वर्षों से लगातार आरा शहर में त्रिकालदर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के नेतृत्व में निकाला जाता है शोभायात्रा

पिछले 26 वर्षों से लगातार आरा शहर में त्रिकालदर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के नेतृत्व में निकाला जा रहा है। यह शोभायात्रा में काफी संख्या में राम भक्त शामिल हैं। वहीं इस मौके पर ऐसा लग रहा है जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी ही आरा में उत्तर आई है। इस शोभा यात्रा के साथ एक से बढ़कर एक झांकी भी देखने को मिल रही है। शहरवासी छतों से शोभा यात्रा को देखने के लिए पलक बैठाए बैठे हुए हैं।

Ara Sobha Yatra 1 22Scope News

शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं

वहीं त्रिकालदर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने बताया कि लगातार 26 वर्षों से यह शोभायात्रा निकल रही है। लेकिन इस बार राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जैसे अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम स्थापित हुए। वैसे ही आज आरा शहर भी दिख रहा है। राम भक्त इस जुलूस में लाखों की संख्या में चल रहे हैं। वहीं इस शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Ara Sobha Yatra 22Scope News

यह भी पढ़े : रामनवमी के मौके पर सड़कों पर SP, चौक-चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के पास...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव पर अचानक हुई गोलीबारी ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बिंदल मॉल के पास...

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...