बीजेपी ने की राज्य सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों में वैट कम करने की मांग

334
Advertisment

धनबाद : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के वैट में कमी नहीं करने से नाराज भाजपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका. केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के वैट में कमी किए जाने के बाद मूल्यों में कमी आ गई है. लेकिन राज्य सरकार ने अब तक वैट की दरों में कमी नहीं की है. जिसकी वजह से झारखंड में पेट्रोलियम और अन्य उत्पाद के मूल्यों में भाजपा शासित राज्यों के तरह कमी नहीं आई है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

Advertisment

भाजपा शासित 22 राज्यों ने वैट में कटौती की घोषणा कर दी है लेकिन गैर भाजपा शासित राज्यों में अभी भी बढ़े हुए मूल्य पर पेट्रोल डीजल खरीदने को लोग विवश है.  हेमंत सरकार पर वित्तीय प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका एवं सरकार पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक राज सिन्हा एवं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए वित्तीय प्रबंधन के मामले में फेल होने और उनकी कथनी और करनी में अंतर होने की बात कही। साथ ही कहा कि सरकार ने अगर इस आंदोलन के बाद भी वैट में कमी नहीं किया तो भाजपा आंदोलन को तेज करेगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

पेट्रोल पर छूट की घोषणा एक छलावा- बीजेपी

Advertisement