कोशी और सीमांचल में बेहतर स्थिति में है BJP

सहरसा : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी है। बिहार में जब से जदयू और बीजेपी एक साथ हुए हैं तबसे एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। कौन पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी और कौन कौन लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगे ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू और बीजेपी अपने-अपने उमीदवार को लेकर रणनीति बना रही है।

एनडीए गठबंधन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बताया कि कोशी और सीमांचल में हम समझते हैं भाजपा का बेहतर पोजिशन है काफी वर्कर है काफी जमीनी स्तर से काम किया गया है। केंद्र से भी हमारे मंत्री सुपौल आते रहे हैं। सुपौल में हमलोग लोकसभा का चुनाव बिल्कुल लड़ेंगे। बीजेपी बिल्कुल लड़ेगी। उन्होंने ये भी कहा कि अभी कार्यकताओं में थोड़ा निराशा का भाव जगा है। जब से हम गठबंधन में आए हैं तो हमारा क्या होगा। हम अपने नेतृत्व से भी कहेंगे जो चार सीट सीमांचल में है दो सीट कोशी में है, छह सीट में मात्र हम अररिया लड़ते हैं।

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हमारी मांग है कि कम से कम दो सीट और लड़े ताकि सीमांचल में एक कोशी में एक बीजेपी लड़े जिससे वर्करों में काफी उत्साह बना रहेगा। पूरे कार्यकर्ता का ख्याल करने वाला हमारा भी सांसद होगा जो एनडीए का संसाद होगा। मुझे लगता है अगर बेहतर तालमेल से लड़ा जाएगा तो हमलोग सारा का सारा कोशी सीमांचल का सीट निश्चित रूप से जीतेंगे।

राजीव झा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img