नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर भाजपा किसान मोर्चा ने बांटी मिठाई

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, भारत में हरित क्रांति के प्रणेता एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा से भाजपा में खुशी की लहर है। इस खुशी में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए था, वह काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। वे कांग्रेस के शासन काल में देश में हरित क्रांति लाने वाले कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन एवं किसानों के नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देकर यह साबित कर दिए कि मोदी की कितनी चिंता करते हैं।

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार लगातार और निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने दुनिया को बता दिया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की भी चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ चार जाति ही हैं। वे किसान, युवा, गरीब और महिला जाति है। आने वाले समय में भारत में जातिवाद स्वतः खत्म हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, हितेन्द्र ठाकुर, दीपक कुमार, कृष्ण नन्दन मेहता, रीतेश कुमार, मोनू मिश्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img