मासिक पत्रिका ‘कमल बिहार’ का भाजपा के अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार के बदलाव को लेकर आयोजित बिहार इंफ्लुएंसर मीट में बड़ी संख्या में आए युवाओं को देश और प्रदेश सहित अन्य चीजों के लिए भी पॉजिटिव सोच की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच से कई चीजों को बदला जा सकता है। बिहार में बदलाव को जानने का सबसे बड़े मंच बिहार इंफ्लुएंसर मीट में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उपमुख्यमंत्री की बातों को ध्यान से सुना। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की मासिक पत्रिका ‘कमल बिहार’ का भी लोकार्पण किया।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

चौधरी ने मीट को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई चीजों को बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन किसी भी विषय पर सही फैक्ट्स नहीं आ पाते हैं। आज यह जानना सबसे जरूरी है कि देश और बिहार विकसित कैसे हो। उन्होंने इस चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार को भी पॉजिटिव लेकर चला जाना चाहिए। यह प्रचार भी रास्ता दिखाने वाले होते हैं। इस मौके पर पार्टियां भी अपने समर्थकों को बेहतर तरीके से समझाने में सफल होते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब हम सही रास्ते पर नहीं चलेंगे तब तक सफल नहीं होंगे।

उन्होंने प्राचीन काल की चर्चा करते हुए भारत को सोने की चिड़िया बताते हुए इसके लूट की भी चर्चा की तो विरासत को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह वह बिहार है जहां कई विरासत हैं जिस पर सभी बिहारवासियों को गर्व है। आज यहां की आधारभूत संरचना को बढ़ाने और इस विरासत को दुनिया भर के बताने की जरूरत है। इसके लिए बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबू से लेकर नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी समझना होगा। सभी के दौर में हुए परिवर्तन की जानकारी लेनी होगी।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पॉजिटिव चीजों को लेकर आगे बढ़ा जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारा बिहार समृद्ध होगा, यहां टैलेंट है। वैसे यह पूर्णतः समृद्ध तभी होगा जब हम बाहर से लोगों को बुलाकर स्थापित कर सके। इसके लिए हमें कार्य करना होगा। सभी वर्ग, सभी समुदाय की बात करनी होगी। इस बीच, भाजपा के अध्यक्ष चौधरी ने भाजपा की मासिक पत्रिका ‘कमल बिहार’ का लोकार्पण भी किया। इस पत्रिका का संपादन प्रदेश मीडिया के संयोजक दानिश इकबाल ने किया है। इकबाल ने बताया कि यह पत्रिका प्रति महीने प्रकाशित होगी, जिसमे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित लेख, उसकी कार्ययोजना और उससे लाभान्वित होने से सबंधित आलेख प्रकाशित किये जाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वास्तव में यह पत्रिका भाजपा बिहार का दर्पण है जिसे देखकर बिहार भाजपा को समझा जा सकता है। यह पत्रिका पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों को भी उपलब्ध हो सकेगा। भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने भी पत्रिका की प्रशंसा की। चौधरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि काम करने वाले कोई होता है लेकिन क्रेडिट लेने वाले बहुत लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राजनीति को भी बड़े अच्छे तरीके से समझते हैं। यहां रोजगार और नौकरी को लेकर भी खूब चर्चा होती है। यह जानना आवश्यक है कि कब कौन कार्य हुआ।

उन्होंने बताया कि 1990 से लेकर 2005 तक यहां एक लाख लोगों को नौकरी मिली 2005 से 2020 तक करीब साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली। 2020 में हमलोगों ने 10 लाख नौकरी के वादे के साथ जनादेश प्राप्त किया। इसके बाद 2021 में शिक्षा विभाग की वैकेन्सी तय कर दी गयी। एनडीए के कार्यकाल में ही जातीय सर्वे तय हो गया। जानना यह जरूरी है कि वैकेंसी किसने बनाई। प्रदेश में बिना सीएम के कोई पॉलिसी नहीं बन सकती है। उन्होंने इस मौके पर और कई विकास योजनाओं की चर्चा की, लेकिन उन्होंने युवाओं को मूलमंत्र पॉजिटिव रहने का दिया। अंत में इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रत्येक दो से तीन महीने के अंतराल पर ऐसे लोगों से मिलते रहना सुकून देने वाला होता है। इससे बिहार और देश को आगे ले जाने के कई रास्ते भी खुद दिखेंगे। इस मौके पर सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अनमोल शोभित ने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया था कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार ने किया।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- लालू-राबड़ी ने 15 साल कोई काम नहीं किया केवल चारा खाया

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img