हुसैनाबादः देश के तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर आज रविवार को भाजपा हुसैनाबाद ने जपला शहर में भव्य विजय जुलूस निकाल कर उत्साह का प्रदर्शन किया।
तीनों राज्यों में विपक्षी दल का सूपड़ा साफ कर जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जुलूस निकाला।
वंदे मातरम और पीएम मोदी की जय का नारा लगा
इस दौरान कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम और भारत मां के साथ पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नारा लगाते हुए जेपी चौक में अबीर-गुलाल लगाकर जहां एक-दुसरे को जीत की बधाई दी। वहीं आतिशबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन भी किया।
भाजपा हुसैनाबाद के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के अध्यक्षता में निकाले गए विजय जुलूस में प्रदेश के समिति के सदस्य रविंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह, कर्नल संजय, रामप्रवेश सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, रामेश्वर राम, रामराज मेहता रंजीत पासवान, अखिलेष मेहता, उदय विश्वकर्मा के साथ ही स्थानीय कई नेताओं व कार्यकर्ता भाजपा झंडा लिए शहर के जे पी चौक से निकले और बाजार भ्रमण करते हुए वापस जेपी चौक पहुंचे।


