विधानसभा चुनावों की जीत भाजपा के नेता,नीति और नीयत की जीत है: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय एवम प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान एवम तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिला स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी है।

श्री मरांडी ने कहा कि यह भाजपा के नेता,नीति और नीयत की जीत है। विश्व के सर्वमान्य नेता एवम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता का भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ा है। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत विकास के राजनीति की जीत है।यह सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की जीत है। यह जीत गरीब कल्याण की जीत है,महिला सशक्तिकरण
यह जीत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ,सनातन की जीत है।

उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है,सनातन विरोधियों को सबक सिखाई है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

कहा कि पार्टी के समर्पित और सेवाभावी करोड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में अथक परिश्रम किया। मोदी की गारंटी को जन जन तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार केलिए भरोसा जताया है।
कहा कि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की दिशा में अपना संदेश दे दिया है।

जीत की बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारी गण शामिल हैं।

प्रदेश कार्यालय में दिनभर रहा उत्सव का माहौल

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शाम को मनाई गई खुशियां

ढोल, बाजे पर खूब झूमे नेता कार्यकर्ता, फोड़े पटाखे, एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल, बांटी मिठाइयां

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, रविन्द्र राय, गंगोत्री कुजूर, सीपी सिंह,राकेश प्रसाद ,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाईक, तारिक इमरान, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश सिंह, आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अनवर हयात, नीरज पासवान,अजय मारू, उमा शंकर केडिया, सीमा शर्मा, उषा पांडेय, पुनीता राय, सत्यनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुनील साहू, कृपा शंकर सिंह, संजय जायसवाल, प्रमोद मिश्रा, सांवरमल अग्रवाल, रविनाथ किशोर, मुकेश मुक्ता, अरुण झा, चंद्रप्रकाश, संदीप वर्मा, सुरेश वर्मा, वरुण साहू, बलराम सिंह,ललित ओझा, रमाकांत महतो, गुनानंद महतो, रोमित नारायण सिंह, सिमा सिंह, मंजू लता दुबे, सरिता पांडेय, भूपेंद्र सिंह, सूर्या प्रभात,अमिताभ धीरज, अमन जायसवाल, नीतू सिंह, संजय पोद्दार, सतीश सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...