रांची : हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक रखी गई. बैठक में पंचायत चुनाव और 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाने को लेकर रखी गई थी. भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर भाजपा बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाएगी.
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की. वहीं इस बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाएगी. बैठक में कई नेताओं ने सुझाव भी दिए. बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाने को लेकर रणनीति भी बनाई गई. बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदीप वर्मा सहित कई नेता उपस्थित रहे.
रिपोर्ट : मदन सिंह

















