गया : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहारियों के डीएनए टेस्ट के सवाल उठाया गया, जिससे बिहार में भाजपा आक्रोश में है। इसी को लेकर आज पूरे बिहार में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका गया। इसी दौरान गया के टावर चौक के पास भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जब भी रेड्डी बिहार की धरती पर पहुंचेंगे तो उसका भाजपा द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
आशीष कुमार की रिपोर्ट


