Advertisment

PM किसान योजना की नई किस्त का इंतजार खत्म, इतने मार्च को खाते में आएंगे पैसे

पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से किया जाएगा। इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी। इस अवसर पर बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। ये बातें राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कही।

पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार की आर्थिक सहायता

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है।

बिहार सरकार भी किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है’

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार सरकार राज्य के किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण, आधार सत्यापन तथा बैंक खातों की एनपीसीआई से लिंकिंग सुनिश्चित करवा रही है। सरकार कोशिश कर रही है कि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े : पटना में महिलाओं के लिए लगेगा 2 दिवसीय मेगा जॉब फेयर

UP JDU Election Preparation 2027: UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए...

UP JDU Election Preparation 2027 Patna: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: 25 हजार फॉलोअर्स वालों के लिए...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: सावन के पवित्र महीने में, बिहार सरकार ने सोशल मीडिया रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स के लिए एक खास...

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...