
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज यानी 25 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनसे मुलाकात की। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति का सहज व्यक्तित्व, राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी नितिन नवीन ने की शिष्टचार मुलाकात
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संवेदनशील नेतृत्व और निःस्वार्थ जनसेवा का ऐसा उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।


यह भी पढ़े : पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights




