अमित शाह पहुंचे किशनगंज, चिकन नेक कॉरिडोर व सीमा की सुरक्षा को लेकर करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

किशनगंज : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह अभी थोड़ी देर पहले किशनगंज पहुंचे हैं। शाह सबसे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड किया जहां पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह किशनगंज के लिए रवाना हो गए। अमित शाह जिला परिषद परिसर स्थित मैची सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।

अमित शाह 2 शिफ्ट में करेंगे बैठक

अमित शाह किशनगंज में दो शिफ्ट में बैठक करेंगे। जिसमें अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के साथ रणनीति बनाए जाने की संभावना है। जिसमें चिकन नेक कॉरिडोर व सीमा की सुरक्षा के साथ ही विकास व व्यापार के बढ़ावे पर बल दिया जा सकता है। पहली शिफ्ट की बैठक एक घंटे की होगी, जिसमें लैंड पोर्ट पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह लैंड पोर्ट की समीक्षा करेंगे। जिसमें लैंड पोर्ट के विकास और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है।

लैंड पोर्ट की सुरक्षा, अवसंरचना और व्यापारिक गतिविधियों की समीक्षा कर सुधारों पर चर्चा हो सकती है

आपको बता दें कि लैंड पोर्ट की सुरक्षा, अवसंरचना और व्यापारिक गतिविधियों की समीक्षा कर सुधारों पर चर्चा हो सकती है। ताकि भारत के पड़ोसी देश से व्यापार को बढ़ावा मिल सके। हालांकि सीमांचल में एकमात्र लैंड पोर्ट भारत-नेपाल बार्डर जोगबनी में है। जिस कारण लैंड पोर्ट बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है। दूसरे शिफ्ट की बैठक भी एक घंटे की होगी। जिसमें बार्डर पर एसएसबी के दायरा को बढ़ाने, घुसपैठ, सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधि, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

सरकार की योजनाओं की समीक्षा

नेपाल से सटे 22 गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के लिए चयन किया गया है। उन गांवों के विकास की भी बातें हो सकती हैं। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना में चयनित गांवों के विकास के लिए 46 से अधिक बिंदुओं को समाहित किया गया है। जिसमें युवाओं को रोजगार से जोड़ने, सांस्कृतिक व पर्यटन विकास समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। किशनगंज में प्रस्तावित सेना स्टेशन के निर्माण, एसएसबी 14 बटालियन के हेडक्वार्टर का निर्माण, सीआरपीएफ के कैंप, बीएसएफ कैंप, भारत-नेपाल व भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम को लेकर भी निर्णय होने की बात कही जा रही है। बैठक में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डीजीपी, मुख्य सचिव, एसएसबी, बीएसएफ समेत अन्य खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- बांस अब सिर्फ परंपरा नहीं, बिहार में बनेगा आय और रोजगार का साधन…

कौशल किशोर की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...