क्रांति दिवस के मौके पर BJP युवा मोर्चा ने निकाला तिरंगा यात्रा

352
Advertisment

आरा: आरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोजपुर के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार मोड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वहां से पदयात्रा के माध्यम से टाउन थाना, धर्मन चौक, महादेवा रोड, बड़ी मठिया होते हुए सदर अस्पताल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति हुई। तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोजपुर के महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, जीत प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, अभिमन्यु सिंह, राहुल सिंह, एवं युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisment
Advertisement