झामुमो के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, कहा पूरा झामुमो बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि एनआरसी के मुद्दे पर झामुमो को हमेशा सांप सूंघ जाता है। दरसल यह बांग्लादेशी मुस्लमान और रोहिंग्या मुस्लमान का समर्थन करने वाली पार्टी है, तभी यह नहीं चाहती कि अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का पूरा हिस्सा झारखंड के मुस्लमानों को मिले।

बल्कि वो तो ऐसा चाहती है कि स्थानीय मुसलमान के हिस्से को भी मुस्लिम घुसपैठिये लूट कर ले जाए। प्रतुल ने कहा कि संथालपरगना में लगातार मुस्लिम घुसपैठिए आदिवासी बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसा कर स्थानीय निकाय और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। फिर भी झामुमो उनकी वकालत कर अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिख रहा है। प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से झामुमो के नेताओं के चेहरे के रंग उड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- JMM ने किया प्रेसवार्ता, सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर किया जमकर हमला

बाबूलाल मरांडी की छवि खराब करने में जुटी है झामुमो

पूरा झामुमो बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है। पहले विपक्ष के नेता के पद पर आसीन नहीं होने दिया और अब मर्यादाहीन बयान बाजी करके अपनी खींज निकाल रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश में बाबूलाल मरांडी की स्वच्छ और विकास पुरुष की छवि से जनता प्रभावित रहती है। ऐसी छवि झामुमो के किसी नेता की दूर-दूर तक नहीं है। बल्कि उन्होंने तो 4 साल तक लूट का रिकॉर्ड कायम किया है।

प्रतुल ने कहा ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को सोते जागते, खाते-पीते सिर्फ बाबूलाल का डर सताता है। क्योंकि बाबूलाल मरांडी जी ने अनेक बार पब्लिक फोरम से कहा है कि उनकी सरकार जब भी आएगी तो इन 4 वर्षों में भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को जेल भेजा जाएगा। प्रतुल ने कहा कि 2024 में लाल कोठी में बड़े पैमाने पर सत्ताधारी दलों के नेताओं के लिए रहने की व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...