पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

पटना : पटना पहुंचे जेपी नड्डा- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गये हैं.

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर स्वागत लिये डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शाहनवाज हुसैन,

रविशंकर प्रसाद, रितु राज सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री सम्राट चौधरी,

हरिभूषण ठाकुर बचौल, जीवेश कुमार मिश्रा समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे.

जेपी नड्डा पार्टी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे.

तय कार्यक्रम के अनुसार पटना एयरपोर्ट से जेपी नड्डा का

काफिला गांधी मैदान के जेपी गोलंबर तक रोड शो शुरू हो गया है. जेपी नड्डा का यह दो दिवसीय दौरा है. कल यानी रविवार को गृह मंत्री अमित शाह को भी आना है.

jp nadda1 22Scope News

पटना पहुंचे जेपी नड्डा : कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने की खास तैयारी

इधर, पटना में पहले से ही इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से खास तैयारी की गई है. पूरा शहर पोस्टर से पटा है. पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडे, पोस्टर, बैनर से सड़क को ढक दिया है. कई जगहों पर स्वागत के लिए गेट बनाए गए हैं. वहीं कई जगहों पर नड्डा के काफिले के स्वागत के लिए मंच भी बनाए गए हैं. इस दौरान हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह खुशी की बात है संयुक्त मोर्चा की बैठक हो रही है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे है.

jp nadda12 22Scope News

कार्यक्रम की जानकारी देखें

आज के कार्यक्रम की बात करें तो रोड शो के बाद जेपी नड्डा दिन में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मौर्या होटल में आयोजित ग्राम संसद का भी 1.45 बजे उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 3.30 बजे नड्डा का आगमन ज्ञान भवन में होगा. जहां वह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. फिर 4.00 बजे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन करेंगे.

रात में बीजेपी के मंत्रियों से होगा संवाद

मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों से इन मोर्चों के लगभग 750 कार्यसमिति के सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेंगे. देर रात 8.30 बजे जेपी नड्डा मौर्या होटल में बिहार सरकार में बीजेपी के मंत्रियों से संवाद करेंगे. इसी जगह रात के 9.30 बजे प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव...

शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत...

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को...

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराने का आरोप,...

जहानाबाद : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।...

आपदा से अवसर, डूबे क्षेत्र में मखाना उगाकर किसान बने लखपति

पटना : आपदा को अवसर में तब्दील करना सहरसा जिले के ग्राम पंचायत सहसौल से सीखें। यहां खेत में वर्षों से जल भराव की...

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img