Advertisment
औरंगाबाद : रफीगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है. सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. प्रथम पक्ष के जीतू शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि रणजीत शर्मा, विजय शर्मा समेत कई लोग शराब के नशे में घर पर चढ़कर मारपीट करने लगे, और परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के हुलश शर्मा ने बताया कि जीतू शर्मा, सुबोध शर्मा समेत कई लोग घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज और मारपीट करने लगे. बीचबचाव करने में पुत्र की भी पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना घटी हैं. मामले की जांच करने के बाद भी सब कछ स्पष्ट हो पाएगा.
Advertisment
रिपोर्ट : दीनानाथ
Advertisement




