आज से मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज, 18+ को लगेगी डोज

नई दिल्ली : भारत में कोरोना (COVID 19) की बूस्टर डोज मुफ्त में आज से लगनी शुरू हो गई है.

इससे पहले तीसरी डोज के लिए आपको पैसे खर्च करने होते थे,

लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मोदी सरकार ने

इसे अगले 75 दिनों तक मुफ्त में देने का ऐलान किया है.

कुछ दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया था.

इसके बाद खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि, वैक्सीन ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई है.

ये फैसला भारत की वैक्सीनेशन ड्राइव को और आगे बढ़ाने का काम करेगा.

वैक्सीनेशन को मिलेगी रफ्तार

सरकार के इस फैसले के बाद देश के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन को मुफ़्त में लगाया जा सकेगा. सरकार की तरफ से ये कदम इसलिए भी उठाया गया है, क्योंकि जैसे कोरोना की पहली और दूसरी वैक्सीन डोज के लिए लोगों में उत्साह था, वैसा बूस्टर डोज को लेकर नजर नहीं आया.

बूस्टर डोज जरूर लगवाएं

इसका एक बड़ा कारण ये भी था कि आम लोगों को ये मुफ्त में नहीं लगाई जा रही थी, इसके लिए उन्हें पैसे देने पड़ते. वहीं कोरोना मामलों में आई कमी के चलते भी लोगों में ऐसी लापरवाही देखी गई. हालांकि तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स बार-बार ये चेतावनी दे रहे हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाएं, क्योंकि कोरोना देश से खत्म नहीं हुआ है.

अब तक लगाई गई इतनी वैक्सीन

बता दें कि अब तक देश में वैक्सीन की 199 करोड़ से भी ज़्यादा डोज दी जा चुकी है. जिसमें इनमें तीसरी या प्रिकॉशन डोज़ की संख्या करीब 5 करोड़ है. अब उम्मीद लगाई जा रही है कि ये आंकड़ा अगले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ेगा. 18-59 की उम्र के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज़ देने की शुरुआत इस साल 10 अप्रैल को हुई थी.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img