सीएचसी में जच्चा बच्चा दोनों की मौत, चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

सीएचसी में जच्चा बच्चा दोनों की मौत, चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
सीएचसी में जच्चा बच्चा दोनों की मौत, चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
Advertisment

सीएचसी में जच्चा बच्चा दोनों की मौत

रोहतास : खबर रोहतास जिला के दावथ से है। जहां प्रसव के दौरान दावथ के सीएचसी में जच्चा तथा बच्चा दोनों की मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया है।

Advertisment

do 22Scope News

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है तथा परिजन को समझा बुझा शांत कराया है। बताया जाता है कि सूर्यपुरा के कल्याणी गांव के रहने वाले लड्डू सिंह की पत्नी प्रभावती देवी का प्रसव सीएससी दावथ में कराया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजन अस्पताल के चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

 प्रसूता का हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम, जाँच के बाद होगी कार्रवाई

वही मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रसूता का हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम था। परंतु प्रसव के दौरान कैसे मौत हुई है, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर जरूर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े : बक्सर जिले से GIS मैपिंग की शुरुआत, घर – घर सर्वे से शहर को मिलेगी डिजिटल पहचान

सलहाउद्दीन की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates