JDU के लिए बोझ थे दोनों, साथ आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खासमखास रहे आरसीपी सिंह के एक साथ आने की चर्चा काफी जोरों पर है। बिहार के सियासी महकमे में चर्चा यह भी है कि कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास रहे प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह एनडीए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि जदयू का दावा है कि दोनों के एकसाथ आने से जदयू या एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। JDU JDU JDU 

इस मामले में बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि दोनों ही लोग जदयू पर बोझ थे। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने दोनों को सही समय पर पार्टी से बाहर कर दिया। हमारी पार्टी जनता के लिए मजबूती से काम कर रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – तेवर में दिखे Chirag, फिर दुहराया ‘आऊंगा बिहार की राजनीति में…’

हम 2005 से लगातार बिहार में विकास की रौशन बहा रहे हैं। इसके साथ ही जदयू में आरसीपी सिंह के रहते हुए आरसीपी टैक्स की की चर्चा के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इस बात को उन्होंने खुद ही कुबूल किया है कि वे टैक्स लेते थे लेकिन अब जदयू में किसी तरह का टैक्स नहीं लिया जा रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार मजबूती से चल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में आपराधिक घटनाओं को लेकर फिर बरसे तेजस्वी, कहा ‘CM को…’

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img