Bihar में आपराधिक घटनाओं को लेकर फिर बरसे तेजस्वी, कहा ‘CM को…’

पटना: बिहार में विपक्ष आपराधिक घटनाओं को लेकर हमेशा ही बिहार सरकार पर हमलावर रहता है। खास कर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में घटने वाली आपराधिक घटनाओं को लेकर कुछ ज्यादा ही हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की स्थिति भयावह है। राजधानी पटना में पांच पांच जगहों पर गोलीबारी की घटना घटी लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। यहां की स्थिति अभी बहुत ही खराब है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

राज्य में खुलेआम व्यापारियों पर गोलीबारी की जा रही है, उनकी हत्या की जा रही है और स्थिति देख ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार की सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। इतनी आपराधिक घटनाओं के बावजूद बिहार में अपराध की स्थिति पर समीक्षा बैठक नहीं की गई है। मुख्यमंत्री तक अधिकारी सही जानकारी तक नहीं पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री को लिखा लिखे कागज थमा दिया जाता है। उन्हें उतनी ही जानकारी दी जा रही जितना कि वे पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें – कृषि से संबंधित कई योजनाओं का CM ने किया लोकार्पण, 315 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दिया…

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अधिकारियों को भ्रमण के लिए कहते हैं तो अधिकारी उन्हें ले जाते हैं घूमा कर वापस ले आते हैं। निरीक्षण के नाम पर कभी उनसे सड़क का निरीक्षण करवाया जाता है तो कभी किसी भवन का।

LN Mishra 1 22Scope News

इसके साथ ही तेजस्वी ने चिराग पासवान की मुख्यमंत्री से मुलाकात के मामले में कहा कि यह उनका मामला है मुलाकात करें या कुछ भी हमें उससे लेना देना नहीं है। उन लोगों के पास बस इतना ही काम बचा है कि वे मुझे लालू जी को गाली देंगे और कहेंगे 2005 से पहले कुछ था? 2005 में जो भी आया वह आज 20 वर्ष का हो गया अब उनके भविष्य के बारे में सोचिये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Police पर नहीं थम रहा हमला, भागलपुर में शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...