Breaking : संसद में फिर कैश कांड पर जोरदार हंगामा

149
संसद में हंगामे की फाइल फोटो
संसद में हंगामे की फाइल फोटो
Advertisment

डिजीटल डेस्क : Breakingसंसद में फिर कैश कांड पर जोरदार हंगामा। संसद में फिर से कैश कांड सरीखा मामला हुआ है। दरअसर, राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नोटों की गड्डी मिलने का वाकया हुआ। नोट मिलने की जानकारी होने पर सदन में जोरदार हंगामा मच गया।

Advertisment

भाजपा सांसदों ने इस मामले की जांच करने की मांग की तो राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे। सदन की कार्यवाही के बीच इस प्रकरण से हंगामे की स्थिति बनी।

संसद ने फिर से कैश कांड का ऐसे हुआ खुलासा…

संसद में नए सिरे से कैश कांड सामने आने पर राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने इसका खुलासा किया।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में इस बारे में सदस्यों से कहा कि – ‘…मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की।

…जो वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो’।

संसद में हंगामे की फाइल फोटो
संसद में हंगामे की फाइल फोटो

नए कैश कांड पर तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई…

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नोटों की गड्डी मिलने की सूचना सदस्यों को दिए जाते ही हंगामे की स्थिति बनी। सदन में जोरदार हंगामा मच गया। भाजपा सांसदों ने जोर जोर से इस मामले की जांच करने की मांग शुरू कर दी। इस बीच इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी ने अपनी ओर से सफाई दी है।

सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि – ‘…अभी तक ऐसा कभी नहीं सुना। …मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का एक नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने पहली बार इस बारे में सुना। मैं दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट पर सदन पहुंचा और फिर 1 बजे उठकर 1 बजकर 30 मिनट तक कैंटीन में बैठा रहा और फिर मैं संसद से चला गया’।

संसद में हंगामे की फाइल फोटो
संसद में हंगामे की फाइल फोटो

कैश कांड पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पूरे वाकये की जांच की बात को ठहराया सही…

संसद में फिर से कैश कांड सरीखा वाकया होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि –‘..नियमित प्रोटोकॉल के अनुसार, सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद एंटी-सैबोटेज टीम ने सीटों की जांच की। उसी प्रक्रिया के दौरान नोट की गड्डी मिली। सीट नंबरों को डिकोड किया गया और सदस्यों ने उस दिन हस्ताक्षर भी किए।

…मुझे समझ में नहीं आता कि इस बात पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए कि अध्यक्ष को सदस्य का नाम नहीं लेना चाहिए। अध्यक्ष ने सीट नंबर और उस विशेष सीट नंबर पर बैठे सदस्य का नाम सही ढंग से बताया है।

…इसमें क्या गलत है? इस पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? हम सदन में नोटों का बंडल नहीं ले जाते। मैं अध्यक्ष की इस टिप्पणी से पूरी तरह सहमत हूं कि इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए और सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताएं भी बहुत वास्तविक हैं’।

दूसरी ओर, भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि –‘…यह घटना गंभीर प्रकृति की है। इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है’।

Advertisement