फिल्म चंपारण सत्याग्रह के निर्माण के लिए फिल्म अभिनेता-निर्देशक राजेश अस्थाना हुए सम्मानित

नई दिल्ली : फिल्म चंपारण सत्याग्रह के निर्माण के लिए राजघाट पर स्थित भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर समिति के मीटिंग हॉल में निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता निर्देश डॉ. राजेश अस्थाना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् उन्होंने चम्पारण सत्याग्रह फिल्म के निर्माण के लिए डॉ. अस्थाना का आभार प्रकट किया और उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

तत्पश्चात संस्थान के पदाधिकारी संजीत कुमार ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पत्रिका गांधी दर्शन अंतिम जन भेंट की। मौके पर डॉ. अस्थाना ने उपस्थित लोगों को चंपारण के कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में फिल्म चंपारण सत्याग्रह के ट्रेलर का प्रदर्शन किया गया जिसकी उपस्थित भूरी भूरी प्रशंसा की। निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा फिल्म चंपारण सत्याग्रह का प्रचार प्रसार करने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में टूरिस्ट उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : फिल्म ‘चंपारण सत्याग्रह’ को हर तरह की मदद देगी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

यह भी देखें :

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...