आरा : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी संदेश विधायक किरण देवी के घर सीबीआई की टीम पहुंची।
बालू के काले कमाई से जुड़े मामले में पूछताछ करने का नोटिस लेकर सीबीआई की टीम पहुंची है।
बता दें कि दिल्ली से पांच सदस्य टीम आई है।
सीबीआई की टीम पूर्व विधायक अरुण यादव से पूछताछ करने पहुंची है।
अरुण यादव घर पर मौजूद नहीं हैं।
अरुण की पत्नी और संदेश विधायक किरण देवी को सीबीआई की टीम ने नोटिस की कॉपी सौंपा है।
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights







