Breaking : उत्तर प्रदेश में गौ सेवा आयोग गठित, श्याम बिहारी गुप्ता बने अध्यक्ष

डिजीटल डेस्क : Breaking –  उत्तर प्रदेश में गौ सेवा आयोग गठित, श्याम बिहारी गुप्ता बने अध्यक्ष। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौ सेवा प्रेम किसी से छुपा नहीं है। सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को अब गौ सेवा आयोग का गठन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से यह जानकारी उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग ने साझा की है। इस गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष झांसी के नंदनपुरा निवासी श्याम बिहारी गुप्ता को बनाया गया है।

अध्यक्ष के अलावा गौ सेवा आयोग में 5 सदस्य शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार गठित इस आयोग में 5 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। ये सभी गौ सेवा के कार्य से प्रदेश में अपने –अपने स्तर पर जुड़े हुए हैं। सरकार की से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, गठित हुए गौ सेवा आयोग में दो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इनमें कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह और बस्ती जनपद के गांधी नगर निवासी महेश कुमार शुक्ल शामिल हैं। इनके अलावा 3 अन्य गौ सेवकों को आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

आयोग का सदस्य बनाए जाने वालों में मुरादाबाद के बनबटागंज निवासी दीपक गोयल, महोबा के विकास भवन मार्ग निवासी राजेश सिंह सेंगर और फिरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी रमाकांत उपाध्याय शामिल हैं।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...