Advertisement
Advertisement

Breaking : मैं टूट जाउंगा पर कभी झुकूंगा नहीं-ईडी रेड के बीच मंत्री मिथिलेश ठाकुर का बड़ा बयान…

Breaking

Ranchi : हेमंत सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कई ठिकानों पर आज सुबह से ही ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। इन छापेमारी के बीच मिथिलेश ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट की बैठक में शामिल होने से पहले मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं इसलिए उनको प्रताड़ित करने के लिए बीजेपी ने छापेमारी करवाई है।

Breaking : बीजेपी में शामिल नहीं होने के कारण कराई जा रही छापेमारी-मंत्री मिथिलेश ठाकुर

आगे मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें कई बार बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था, पर मैंने उन्हें साफ तौर पर मना कर दिया। उनका कहना है कि मैं टूट जाउंगा पर कभी झुकूंगा नहीं। मैं बीजेपी में कभी शामिल नहीं होऊंगा। चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। साजिश के तहत उनके आवास पर ईडी की छापेमारी कराई जा रही है।

Breaking : मिथिलेश ठाकुर के इसी आवास पर छापेमारी कर रही है ईडी की टीम
Breaking : मिथिलेश ठाकुर के इसी आवास पर छापेमारी कर रही है ईडी की टीम

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

ईडी के रेड पर उन्होंने ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि शाम तक ईडी सार्वजिनिक करके बताए कि उनको मेरे और मेरे पीएस के आवास पर छापेमारी के बाद क्या-क्या मिला। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार राज्य से बीजेपी का सफाया होना तय है। पलामू में इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुल पाएगी।

Breaking : जानिए किस मामले में चल रही है छापेमारी

बता दें कि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम ने सुबह करीब 9:30 बजे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा के कल्याणपुर में स्थित आवास पर छापेमारी की है।

कबहग min 1 22Scope News

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गढ़वा के साथ-साथ राजधानी रांची और चाईबासा स्थित उनके आवासों पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह जांच केंद्र की जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आलोक में की जा रही है।

ED Raid : वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर हो रही है छापेमारी

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करना है, जिसमें परियोजना की लागत में हेराफेरी और काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यह योजना ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं।

Breaking – Palamu Gangrape : पूजा पंडाल देखकर लौट रही दो नाबालिग के साथ गैंगरेप, 4 धराए… 

ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक और स्थानीय जनता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ईडी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के पीछे नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...